उत्तर प्रदेशचंदौली

किशोरियों को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स किट से बढ़ेगा आत्मविश्वास

एकौनी में हंस कम्युनिटी वेलनेस प्रोग्राम के तहत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम, 80 किशोरियां सम्मानित

रिपोर्ट: लारेंस सिंह

चंदौली। महिला कल्याण विभाग एवं द हंस फाउंडेशन के ‘हंस कम्युनिटी वेलनेस प्रोग्राम’ (HCWP) के तहत मंगलवार को एकौनी के मल्टीपर्पज हॉल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रागिनी सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन से सोनी विश्वकर्मा व संजय कुमार तथा महिला कल्याण विभाग से पुष्पा कुशवाहा ने महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। किशोरियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 80 किशोरियों को कप, मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया। जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से चार पंचायतों के किशोरी क्लबों को स्पोर्ट्स किट सौंपी गई।

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रधानाचार्य रिंकू मौर्य और ग्राम प्रशासक आकाश कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर बजहा, सलेमपुर, एकौनी, पुरवा, सिकरी और बरनपुर कला पंचायतों के प्रतिनिधि, सचिव, शिक्षक, VHWs, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजन में HCWP के प्रोजेक्ट मैनेजर सरफुद्दीन और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विवेक मिश्रा की भी सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button