उत्तर प्रदेशचंदौली

कार्यकर्ताओं का सहयोग ही मेरी असली ताकत: सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

कमालपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, आगामी चुनाव को लेकर 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान पर दिया गया जोर

रिपोर्ट: अवधेश राय 

कमालपुर (चंदौली): सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के कमालपुर स्थित एक निजी विद्यालय में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह और सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों और मंडल पदाधिकारियों को आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया गया। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला है।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ताओं का सहयोग ही मेरी असली ताकत है।” उन्होंने बूथ अध्यक्षों से सुनियोजित तैयारी के साथ प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि वे बिना किसी स्वार्थ के पार्टी और समाज की सेवा करते हैं। उन्होंने नए मतदाताओं, युवाओं और मातृशक्ति को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, देवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, हरिवंश उपाध्याय, राणा सिंह, राजेश जायसवाल, परमानंद सिंह, चंद्रभान मौर्य, रमेश द्विवेदी, इंद्रजीत बिंद, विपिन सिंह, पवन सिंह, भगवती तिवारी, हृदय नारायण तिवारी, निधि खरवार, सत्यवान मौर्य, अमित गुप्ता, विकास गुप्ता, दिलीप त्रिशूलिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button