अखबार वितरकों के संगठन को मजबूत करने पर जोर, वरिष्ठ वितरकों का हुआ स्वागत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बिहार-गया से पहुंचे अखबार वितरकों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बिहार-गया से पहुंचे वरिष्ठ अखबार वितरकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वितरक नेताओं विमलेश कुमार और ध्रुव राज पंडित ने कहा कि अखबार वितरकों के हितों और कल्याण के लिए संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी वितरकों को एकजुट होकर अपनी ताकत सरकार के सामने रखने की आवश्यकता है, तभी अखबार वितरकों की समस्याओं का समाधान और उनका कल्याण संभव होगा।
वितरकों ने अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाई और अखबार वितरकों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान की कामना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा, विमलेश कुमार, ध्रुव राज पंडित, रितेश कुमार, रंजीत कुमार, सनी कुमार, रमेश पंडित, नवल पंडित और बृजेश प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



