उत्तर प्रदेशचंदौली

अमड़ा में 1947 से जारी रामलीला की परंपरा, 80वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय आयोजन

कृष्ण पाठक और भगवती सिंह ने की थी रामलीला समिति की स्थापना, 9 से 12 नवंबर तक होगा रामलीला और अभिनय का मंचन

रिपोर्ट: अवधेश राय 

कमालपुर। चंदौली के अमड़ा गांव में आजादी के वर्ष 1947 से लगातार चली आ रही रामलीला की परंपरा इस वर्ष भी जारी है। श्री रामलीला समिति अमड़ा की ओर से 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला समिति की स्थापना वर्ष 1947 में संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण पाठक और स्वर्गीय भगवती सिंह ने की थी। तब से गांव में प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन निरंतर होता आ रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा देना है। साथ ही मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों की गाथाओं और उनके इतिहास को भी याद किया जाता है।

आयोजन के तहत 9 नवंबर को धनुष यज्ञ (रामलीला), 10 नवंबर को प्रतिशोध, 11 नवंबर को आपका बंटी और 12 नवंबर को सिंदूर सहित अन्य लीलाओं एवं नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा।

श्री रामलीला समिति के व्यास एवं निर्देशक बलराम पाठक, डॉ. समर बहादुर सिंह, शिवानंद सिंह और शिवकांत सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लीला स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम देखने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार मंचन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Back to top button