‘नीली चिड़ियां’ के फिर से फड़फड़ाने पर उड़ें एलन मस्क के होश

रिपोर्ट: बाकेबिहारी पाठक
सोशल मीडिया की दुनिया में कभी पहचान बन चुके ‘Twitter’ और उसके चर्चित ‘Tweet’ शब्द को लेकर एलन मस्क की चिंता बढ़ गई हैं। ट्विटर का नाम बदलकर ‘X’ करने के बाद अब मस्क को उसी पुराने ब्रांड की पहचान से जुड़े कानूनी विवाद का सामना करना पड़ रहा है।
एक अमेरिकी स्टार्टअप ने अदालत का रुख करते हुए ‘Tweet’ शब्द और पुराने नीले पक्षी के लोगो से जुड़े अधिकारों पर अपना दावा पेश किया है और मस्क की नाक के नीचे से Tweet शब्द और पुराना लोगों कोर्ट के जरिए छीन लिया है। इस विवाद के बीच स्टार्टअप ने ‘Tweet.app’ के नाम से अपना नया प्लेटफॉर्म भी शुरू कर दिया है।
मामले में अदालत के अंतरिम आदेश को स्टार्टअप के लिए अहम माना जा रहा है। इसके चलते Tweet शब्द और पुराने नीले पक्षी की पहचान के इस्तेमाल को लेकर कानूनी स्थिति एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मस्क अब Tweet शब्द और पुराने नीले पक्षी के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
गौरतलब है कि एलन मस्क ने Twitter का नाम बदलकर X कर दिया था। यह बदलाव सोशल मीडिया के इतिहास के सबसे बड़े ब्रांडिंग फैसलों में से एक माना गया। हालांकि, अब पुराने ब्रांड से जुड़े अधिकारों को लेकर खड़ा हुआ विवाद मस्क के लिए नई कानूनी चुनौती बन गया है।
अब इस मामले में देखना है कि 2027 के महा-ट्रायल में अरबों डॉलर के ब्रांड वैल्यू के इस नुकसान का अंतिम निर्णय किसके पक्ष में जाता है और दुनिया के चर्चित सोशल मीडिया ब्रांडों में शामिल Twitter की पुरानी पहचान से जुड़े अधिकारों का भविष्य क्या होता है।

