डॉ. राम अधार जोसेफ बने किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राहुल गांधी समेत शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली: अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता डॉ. राम अधार जोसेफ को उत्तर प्रदेश के पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद चंदौली सहित पूर्वांचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों में खुशी का माहौल है।
डॉ. राम अधार जोसेफ तीन बार समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। वह पूर्व पीसीसी सदस्य, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी, चकिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तथा सोनभद्र के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं। पार्टी ने उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और किसान हितों के लिए किए गए संघर्ष को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, राजेंद्र पाल गौतम, अजय राय, सुखपाल सिंह खैरा और अखिलेश शुक्ला का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. राम अधार जोसेफ ने कहा कि चंदौली धान का कटोरा है और किसानों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।
उनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



