उत्तर प्रदेशचंदौली

शिक्षकों को नवाचार अपनाने के निर्देश, ‘निपुण भारत’ के लक्ष्यों पर जोर

शिक्षक संकुल बैठक में शिक्षण गुणवत्ता सुधार, नवीन तकनीकों और विद्यालयी व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर हुई चर्चा

रिपोर्ट: लारेंस सिंह 

चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार और विद्यालयों में संचालित गतिविधियों की समीक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि शासन का लक्ष्य जिले के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए ‘निपुण भारत मिशन’ के तहत निर्धारित शैक्षिक मानकों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने शिक्षकों को कक्षा-शिक्षण में नए प्रयोग और नवाचार अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और उनकी सीखने की क्षमता में सुधार के लिए प्रभावी शिक्षण विधियों का प्रयोग करने को कहा।

बैठक में शिक्षक एवं संकुल सदस्यों ने पठन-पाठन की नवीन तकनीकों पर चर्चा की और कक्षा शिक्षण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान ‘निपुण भारत मिशन’ के लक्ष्यों को हासिल करने तथा विद्यालयी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में सभी विद्यालयों में शैक्षिक योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर लागू करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी जिम्मेदारी और नवाचार के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button