उत्तर प्रदेशचंदौली

महीनों बाद गुलजार दिखा कांग्रेस कार्यालय, पर्यवेक्षकों के आगमन पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

संगठन सृजन अभियान के तहत चंद्रा त्रिपाठी भवन में हुई बैठक, जिलाध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यालय चंद्रा त्रिपाठी भवन में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अली मेहंदी तथा पीसीसी पर्यवेक्षक प्रजानाथ शर्मा, सरिता पटेल और देवेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की।

काफी समय बाद कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली। बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा और कई कार्यकर्ता खुद को जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में सक्रिय रूप से शामिल बताते नजर आए।

पर्यवेक्षक अली मेहंदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन निर्माण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉकों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा और उनकी बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी।

बैठक में प्रजानाथ शर्मा, सरिता पटेल, देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राम अधार, वृजेश गुप्ता, मधु राय, विजय त्रिपाठी, सतीश बिंद, रजनीकांत पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button