वाराणसी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
ध्वजारोहण के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

वाराणसी। केराकतपुर, लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अमित पाण्डेय ने ध्वजारोहण, भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें भाषण, कविता-वाचन, देशगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां प्रमुख रहीं।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सुरभि सिन्हा के निर्देशन में कक्षा 10वीं की छात्राओं मानवी सिंह और पीहू पाठक ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सुरभि सिन्हा के निर्देशन में कक्षा 10वीं की छात्राओं मानवी सिंह और पीहू पाठक ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के गणमान्य सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।



