उत्तर प्रदेशखेलवाराणसी

भारतीय हैंडबॉल टीम को नेपाल चैंपियनशिप के लिए भव्य सेंडिंग-ऑफ, किट वितरण समारोह सम्पन्न

वाराणसी में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं, 4th इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए टीम रवाना

वाराणसी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा 4th इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 (पोखरा, नेपाल) में भाग लेने जा रही भारतीय हैंडबॉल टीम के सम्मान में वाराणसी पब्लिक स्कूल, लोहनता के सभागार में भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा (चंदौली) से विधायक सुशील सिंह रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को किट वितरित कर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है और खिलाड़ियों से देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

यह प्रतियोगिता भारत और नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का चौथा संस्करण है, जिसका आयोजन 13 से 15 जून 2026 तक पोखरा (नेपाल) में किया जाएगा।

इस अवसर पर श्यामा हैंडबॉल अकादमी की पुरुष टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई। टीम में कप्तान रजनीश यादव सहित कुल 11 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि कोच सूर्य भान और अमित कुमार पाण्डेय टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करेगी और भारतीय हैंडबॉल के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि एवं शिक्षा व खेल जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे। अंत में खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देकर नेपाल के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button