उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौली

धानापुर में पत्नी की हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार

खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में ईंट भट्टे पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट: अवधेश राय 

चंदौली/धानापुर। धानापुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 4 जून 2026 को धानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओडौला स्थित एक ईंट भट्टे पर हुई थी।

पुलिस के अनुसार, बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के सुंदरचक गांव निवासी विनोद मांझी (55) का अपनी पत्नी फुलवा देवी से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि गुस्से में आकर विनोद ने पत्नी को ईंट भट्टे पर पटककर बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में धानापुर थाने में मु.अ.सं. 86/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विनोद मांझी को ग्राम ओड़ला में कूड़ा घर के पास दैत्रा बाबा के पेड़ के नीचे बने चबूतरे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, योगेश सिंह और अमन पटेल शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button