पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने दी बधाई, हवन-पूजन कर की दीर्घायु की कामना
नियमताबाद में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में मंदिर परिसर की सफाई, दर्शन-पूजन और हवन का आयोजन; सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रचने के अवसर पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नियमताबाद उत्तरी मंडल में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महर्षि वेदव्यास मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर की सफाई की गई तथा दर्शन-पूजन और हवन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत यशस्वी नेतृत्व के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और वैश्विक पहचान के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा नेतृत्व देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर पटेल, जिला मंत्री प्रमोद पटेल, मंडल प्रभारी संतोष जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मौर्य, दिलीप सोनकर सहित विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, गंगाराम साहनी, विवेक सिंह धीरज, कुंदन सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।



