उत्तर प्रदेशचंदौली

मेगा शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निराकरण

कमालपुर उपखंड में 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर लगेंगे मेगा कैंप, बिल गड़बड़ी से लेकर स्मार्ट मीटर तक की शिकायतों का होगा समाधान

रिपोर्ट: अवधेश राय 

कमालपुर। बिजली बिल में गड़बड़ी और बकाया देयों से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कमालपुर उपखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित उपकेंद्र पहुंचकर बिजली बिलों की गड़बड़ी सहित अन्य समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।

उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कमालपुर सुधीर कुमार ने बताया कि बिजली बिल संबंधी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण मेगा कैंप में किया जाएगा। शिविर में गलत बकाया बिल, नए बिजली कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर बदलने, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन तथा बकाया बिल जमा करने जैसी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

मेगा कैंप की तिथियां

  • 5 अगस्त – अवाजापुर बिजली उपकेंद्र
  • 6 अगस्त – रमौली बिजली उपकेंद्र
  • 7 अगस्त – कमालपुर बिजली उपकेंद्र
  • 10 अगस्त – अवाजापुर बिजली उपकेंद्र
  • 11 अगस्त – धानापुर बिजली उपकेंद्र
  • 12 अगस्त – रमौली बिजली उपकेंद्र
  • 13 अगस्त – कमालपुर बिजली उपकेंद्र
  • 14 अगस्त – अवाजापुर बिजली उपकेंद्र

एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित उपकेंद्र पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि यह विशेष अभियान 31 अगस्त तक अलग-अलग तिथियों पर जारी रहेगा। इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटियामारों और अवैध बिजली कनेक्शनधारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button