उत्तर प्रदेशचंदौली

चकिया पुलिस ने 36 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जोगिया कला गांव में 5 जून की रात हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने चुनावी रंजिश और अवैध संबंधों के शक में वारदात का किया खुलासा, आरोपी के पास से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद

रिपोर्ट: लारेंस सिंह 

चन्दौली के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में बीते 5 जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ग्रामीण सुनील यादव उर्फ कवि को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सनी धारदार कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जोगिया कला निवासी बेचई उर्फ बृजेश यादव (34) की हत्या चुनावी रंजिश और आपसी विवाद के चलते की गई थी। मृतक, आरोपी सुनील यादव और उसकी पत्नी के कथित अवैध संबंधों का विरोध करता था। वहीं आरोपी आगामी प्रधानी चुनाव की तैयारी में था और उसे डर था कि बदनामी के कारण उसका राजनीतिक भविष्य प्रभावित होगा।

इसी रंजिश के चलते आरोपी ने सोनभद्र के अहरौरा से कुल्हाड़ी खरीदी और वारदात को अंजाम दिया। 5 और 6 जून की दरमियानी रात सोते समय बृजेश यादव पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल था, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज 36 घंटे में केस का खुलासा कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button