उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली में सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रात में घर में सोते समय सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

रिपोर्ट: लारेंस सिंह 

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में मंगलवार रात सर्पदंश की घटना में 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, केराडीह गांव निवासी लखेन्दर चौहान की 12 वर्षीय इकलौती पुत्री शिवानी चौहान रात में घर में सो रही थी। इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उसे डस लिया। बालिका के शोर मचाने पर परिजन जागे और आनन-फानन में उसे देर रात इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवानी को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इकलौती बेटी को खोने के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Related Articles

Back to top button