उत्तर प्रदेशचंदौली

बलिया के ददरी मेले में दौड़ेगा चंदौली का घोड़ा, अनंत सिंह के घोड़ों को देगा टक्कर

नौबतपुर के पूर्व ग्राम प्रधान अजय सिंह का घोड़ा दिखाएगा दमखम, ददरी मेले की घुड़दौड़ को लेकर क्षेत्र में उत्साह

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली/बलिया। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का एक घोड़ा अब बलिया के प्रसिद्ध ददरी मेले में अपनी रफ्तार का जलवा दिखाने के लिए तैयार है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अजय सिंह का घोड़ा ददरी मेले में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में बिहार के चर्चित बाहुबली अनंत सिंह के घोड़े भी शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, अजय सिंह का घोड़ा अपनी रफ्तार, फुर्ती और दमखम के साथ प्रतियोगिता के मैदान में उतरेगा। उत्तर प्रदेश और बिहार के चर्चित घोड़ों के बीच होने वाली इस दौड़ को लेकर घोड़ा प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है।

नौबतपुर गांव के लिए भी यह गर्व का विषय है कि चंदौली की धरती का घोड़ा बलिया के ददरी मेले में अपनी पहचान बनाने जा रहा है। घुड़दौड़ में केवल रफ्तार ही नहीं, बल्कि घोड़े की फुर्ती, ताकत, प्रशिक्षण और मालिक की मेहनत भी अहम भूमिका निभाती है।

अब सभी की निगाहें ददरी मेले की इस रोमांचक प्रतियोगिता पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि नौबतपुर का यह घोड़ा मैदान में कैसा प्रदर्शन करता है और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने में कितना सफल होता है।

Related Articles

Back to top button