उत्तर प्रदेशवाराणसी

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहुंचे वाराणसी, राज्य के मरीजों के बेहतर उपचार एवं आर्थिक सहायता के लिए एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी के डायरेक्टर से किया संवाद

रिपोर्ट: बाकेबिहारी पाठक

वाराणसी। रविवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार वाराणसी पहुंचे, उनके आगमन पर एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल ने शिष्टाचार मुलाकात कर आत्मीय स्वागत किया और पुष्प-गुच्छ भेंट की।

मुलाकात में वाराणसी में इलाज करा रहे बिहार के मरीजों तथा पूर्वांचल में रह रहे बिहारवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इस क्रम में कैंसर, असाध्य रोगों, क्रिटिकल केयर एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने तथा आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक सहयोग बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया, ताकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके।

इस अवसर पर डॉ. स्वरूप पटेल ने कहा कि “हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक, चाहे वह किसी भी प्रदेश का निवासी हो, बेहतर उपचार पहुंचे, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।”

Related Articles

Back to top button