खेल

छक्के जड़ने में अव्वल निकले भारत के ‘रन’ बांकुडें

रिपोर्ट: बाकेबिहारी पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवे तथा आखिर टी20 मुकाबले में हार के साथ भारत ने किवियों के साथ श्रृंखला को 3 – 0 से जीत लिया है, साथ ही सर्वाधिक छक्के जड़ने का कृतिमान भी रच डाला है।

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड से खेले गए आखिर टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 20 ओवरों में 11 छक्के जड़े, इसके साथ छक्कों का महारिकॉर्ड बना डाला। दरअसल आज के 11 छक्कों के साथ भारतीय टीम एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्का जड़ने वाली पहली और इकलौती टीम बन गई है। भारत के ‘रन’ बांकुड़ों ने एक साल में ही 400 छक्कों का कीर्तिमान स्थापित किया है । ऐसा कारनामा करनी वाली इंडिया दुनिया में इकलौती टीम बन चुकी है।

साल 2026 में भारत ने 40 टी20 मैच खेले हैं, जिनमे भारत के धुरंधर बल्लेबाजों ने ऐसा तूफान उड़ाया कि अन्य कोई टीमें इनके आस-पास भी नहीं है। सर्वाधिक छक्के जड़ने में भारत 400 छक्कों के साथ एक नंबर पर तथा ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज 224-224 छक्कों के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर विराजमान हैं, जो भारत के जादुई आंकड़ों के आस-पास भी नहीं है।

आपको बता दें कि भारतीय टीम टी20 में लगातार दो बार की विश्व विजेता है। पिछले कुछ सालों में टीम के बल्लेबाजों का खेल काफी आक्रामक भी हुआ है। भारत के बल्लेबाज काफी निडरता से बल्लेबाजी करते हैं। फलस्वरूप मैच दर मैच कई रिकॉर्ड बनाते जा रहा हैं, जिनमें आज 400 छक्कों का आंकड़ा छू लिया।

इस अविश्वसनीय कृत्य को करने में भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का काफी योगदान रहा है। जिनमे आक्रामक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 86 छक्के ठोके है। दूसरे नंबर पर ईशान किशन 60 तथा तीसरे नंबर पर संजू सैमसन ने 50 छक्के जड़कर ये महारिकॉर्ड बनाया है। साथ ही खुशी की बात ये भी है कि बेंच पर ताबड़तोड़ बैटिंग और अंधाधुंध छक्के लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी है। जिनको संतुलित टीम के वजह से अभी ज्यादा मौके नही मिल पा रहे और उनको बाहर ही इंतजार करना पड़ रहा है। भारत के पास सूर्यवंशी, अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे सिक्स हिटर खिलाड़ी बैकअप में हैं जो टीम को और भी संतुलित और मजबूत बनाते हैं।

Back to top button