उत्तर प्रदेशवाराणसी
वाराणसी: चांदपुर चौराहे पर अनियंत्रित वाहन का कहर, चार लोग गंभीर घायल
पूजा पंडाल के पास दुकान और ठेले में मारी टक्कर, मडुवाडीह थाना प्रभारी ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

वाराणसी। मडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहे पर शनिवार रात एक अनियंत्रित वाहन ने पूजा पंडाल के पास लगी दुकान और ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मडुवाडीह थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चांदपुर चौराहे पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



