नुक्कड़ नाटक के जरिए भाजपा ने दिया सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

रिपोर्ट: अवधेश राय
कमालपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को मेढ़ान और अहिकौरा में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास और अंत्योदय की अवधारणा को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया। साथ ही आयुष्मान भारत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कला और रंगमंच के माध्यम से सेवा, सुशासन और अंत्योदय की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटकों के जरिए सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और सार्वजनिक सेवा के वर्षों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर सुशील सिंह जनौली, चंद्रभान मौर्य, अजीत पांडेय, भगवती तिवारी, दिनेश पांडेय, श्री राम चौबे, अनिल श्रीवास्तव, चंद्रभान राय, श्यामसुंदर सिंह, विश्वम्भर मौर्य, अश्वनी सिंह, सनोहर पासवान और भरत मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



