वाराणसी में GeoMaxx Global Tech का सेमिनार, ऑनलाइन शिक्षा और बिजनेस अवसरों पर हुई चर्चा

वाराणसी। कंचनपुर स्थित अंब्रोसिया रेस्टोरेंट में रविवार को GeoMaxx Global Tech Pvt. Ltd. की ओर से विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑनलाइन शिक्षा, बिजनेस मॉडल और इससे जुड़े अवसरों की जानकारी टीम मेंबर्स और नए यूजर्स को दी गई।
सेमिनार में कंपनी से जुड़े टीम लीडर्स, सदस्यों और नए यूजर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान कंपनी की कार्यप्रणाली, ऑनलाइन शिक्षा के महत्व, बिजनेस मॉडल और कमाई के विभिन्न तरीकों को लेकर जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में BLW रेलवे के पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं स्टाफ काउंसलर धर्मेंद्र सिंह और BLW रेलवे के स्टाफ काउंसलर नवीन सिन्हा मौजूद रहे। अतिथियों ने शिक्षा और नई तकनीक के माध्यम से उपलब्ध अवसरों को समझने पर जोर दिया।
आयोजकों के मुताबिक, GeoMaxx Global Tech ने तीन वर्ष पूरे किए हैं। इस अवसर पर कंपनी से जुड़े सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और टीम को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की।
कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार और राजेश श्रीवास्तव की ओर से किया गया। आयोजकों ने बताया कि ‘Learn, Educate & Earn’ यानी सीखो, सिखाओ और कमाई के अवसर समझो के संदेश के साथ लोगों को ऑनलाइन शिक्षा और बिजनेस से जुड़े अवसरों की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।
सेमिनार में शामिल लोगों ने कंपनी की कार्यप्रणाली और आगे की संभावनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। आयोजकों ने कहा कि नई तकनीक, ऑनलाइन शिक्षा और बिजनेस के बदलते स्वरूप से लोगों को जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।



