उत्तर प्रदेशचंदौली

बरहनी ब्लॉक में 7 सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य को मिली मंजूरी

विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 16 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

रिपोर्ट: गणपत राय 

चंदौली। विकासखंड बरहनी क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सात सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के जरिए करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।

इनमें कंदवा थाना से बहोरा स्टेशन तक करीब 5 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण/मरम्मत, बेटाडीह से भैसा रेलवे लाइन तक 2 किलोमीटर कच्चे मार्ग को पक्का करना और भैसौर से डैना मार्ग तक करीब 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण शामिल है।

इसके अलावा सैयदराजा-जमानिया लिंक रोड से रेवसा प्राइमरी स्कूल तक करीब 2 किलोमीटर सड़क, पिपरी में रेगुलेटर पुल से तुलसी आश्रम-धीना संपर्क मार्ग तक करीब 1.5 किलोमीटर, पिपरी भैसा में सियाराम राय के पंपसेट से सुभाष राय के घर तक करीब 2 किलोमीटर तथा पिपरी डिलिया में अगहर नाला पुल से खोर सरहद तक करीब 3 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।

बताया गया कि इन सड़क कार्यों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, 15वें वित्त, मंडी परिषद और अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृति मिली है। क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों की ओर से भी लगातार मांग रखी गई थी। समर्थकों के अनुसार, ये कार्य लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी वादों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा हैं।

Related Articles

Back to top button