उत्तर प्रदेशचंदौली

अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, चालक घायल

रिपोर्ट: अवधेश राय 

कमालपुर। चिल्हारी गांव के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बरडीहा गांव निवासी चालक मिथिलेश गुप्ता आंशिक रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर चालक को कार से बाहर निकाला।

मिथिलेश गुप्ता अपनी कार (UP65 GB 2041) से निजी कार्य के लिए सैयदराजा बाजार गए थे। वापस लौटते समय चिल्हारी गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रयास कर क्षतिग्रस्त कार को सड़क पर निकाला।

परिजनों ने घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे में चालक के मामूली रूप से घायल होने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

Related Articles

Back to top button