आरएस मूर्ति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर, छात्र-छात्राओं ने दिया देशप्रेम और राष्ट्र निर्माण का संदेश

वाराणसी। रोहनिया स्थित आरएस मूर्ति पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा।
छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशप्रेम, एकता, सद्भाव और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का संदेश दिया। बच्चों के उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में को-ऑर्डिनेटर अनुराधा सिंह, साधना वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रीता पाल, रीना, आयुषी सिंह, प्रियम त्रिपाठी, ज्योति पाठक, सुनीता तिवारी, ज्योति श्रीवास्तव, पूनम सिंह, हिमांशु, इशिका सिंह, रीता सिंह, कविता दुबे, सृष्टि दुबे, रौनक, प्रतिभा, विवेक मौर्य, नागेश तिवारी, प्रवेश राय, शिल्पी सिंह और सिमंत सिंह समेत विद्यालय परिवार के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।
विद्यालय के सभी ड्राइवरों, ट्रांसपोर्ट विभाग और अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने देशवासियों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्साह और देशभक्ति के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में दिखाई दे रहा देशप्रेम, अभिभावकों का सहयोग और आपसी सौहार्द विद्यालय की मजबूत पहचान है।



