कमालपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि
जयंती पर समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

रिपोर्ट: अवधेश राय
कमालपुर (चंदौली)। समाजवादी चिंतक, सादगी और संघर्ष की प्रतिमूर्ति तथा “छोटे लोहिया” के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बुधवार को सैय्यदराजा विधानसभा क्षेत्र के कमालपुर स्थित मंगलम वाटिका में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके समाजवादी विचारों, सादगी, ईमानदारी तथा गरीब, किसान, नौजवान और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजवादी मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “अपना बूथ, मजबूत बूथ” अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित के संदेश को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित किए जा सकें।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज सिंह, रमेश यादव, वीरेंद्र बिन्द, लालमनी पाल, हरदेव मौर्य, जगमेंद्र यादव, रामधनी यादव, रामदुलार कन्नौजिया, जिज्ञासा यादव, दीपक सिंह, बुल्लू यादव (प्रधान), केशव राजभर, इबरार अहमद, लल्लन बिन्द, प्रमेन्द्र यादव, मुन्ना खरवार, हरिश्चंद्र राजभर, दामोदर विश्वकर्मा, फकरुद्दीन, मुकेश यादव, दिनेश विश्वकर्मा, संतोष सिंह, रामदयाल राम और रजनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता रामजन्म यादव ने की, जबकि संचालन दयाराम यादव ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।



