उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर वसूली करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार और अवैध धन उगाही के आरोप में दशाश्वमेध पुलिस की कार्रवाई

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार और अवैध धन वसूली करने वाले 8 आरोपियों को दशाश्वमेध पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी मंदिर आने वाले यात्रियों और दर्शनार्थियों से सुगम दर्शन कराने के नाम पर धन वसूलते थे तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी करते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर आरोपियों को हिरासत में लिया।

दशाश्वमेध थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में निवारक कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button