पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कर रहे जनसमस्याओं का समाधान
कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से लगातार सीधा संवाद, विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास

रिपोर्ट: अवधेश राय
चन्दौली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का समाजसेवियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से लगातार सीधा जुड़ाव बना हुआ है। वाराणसी के सारनाथ स्थित आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं और विकास से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि जनहित और विकास से संबंधित कई मामलों के समाधान के लिए वे संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल कर रहे हैं, जिसके कारण आवास पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है।
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और सांसद सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। चन्दौली से 2014 और 2019 में सांसद रहते हुए उन्होंने जिले में विभिन्न विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया। वर्तमान में भी वे दिल्ली और वाराणसी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं, लंबित विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
इस दौरान विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही गई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख धानापुर देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, डॉ. हरेन्द्र राय, हरिवंश उपाध्याय, मृत्युंजय सिंह दीपू, शिवराज सिंह, राजकिशोर सिंह, रवींद्र त्रिपाठी, गणेश अग्रहरि, गोपाल अग्रहरि सहित कई लोग उपस्थित रहे।



