उत्तर प्रदेशवाराणसी

रामनगर के गोला घाट (बघेली टोला) में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर, नगर निगम ने ढहाई बाउंड्री

सरकारी भूमि पर बने अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान

रिपोर्ट: गणपत राय 

रामनगर। स्थानीय गोला घाट स्थित बघेली टोला क्षेत्र में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पहुंची टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध रूप से निर्मित बाउंड्री वॉल को ढहा दिया।

जानकारी के अनुसार, बघेली टोला क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किए जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने स्थल का निरीक्षण और पैमाइश कर इसे अवैध अतिक्रमण घोषित किया।

गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बिना किसी रियायत के कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button