उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली की गल्ला मंडी में चने की दुकान पर मारपीट, वीडियो वायरल; दो नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

शराब ठेके के पास हुई कहासुनी ने लिया विवाद का रूप, हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

रिपोर्ट: गणपत राय 

चंदौली। जिले के पीडीडीयू नगर स्थित गल्ला मंडी क्षेत्र में मंगलवार देर रात चने की दुकान पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शराब ठेके के पास की बताई जा रही है, जहां किसी बात को लेकर दुकानदार और कुछ ग्राहकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी विवाद में शामिल हो गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। क्षेत्राधिकारी मुगलसराय अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button