जसूरी में 7 दिवसीय JPL टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, बारूद स्पोर्टिंग क्लब बना विजेता
जसूरी में क्रिकेट का रोमांच शुरू, JPL टूर्नामेंट में बारूद स्पोर्टिंग क्लब ने मारी बाजी
रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली जनपद के ग्राम जसूरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में 7 दिवसीय JPL TOURNAMENT JASURI टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जसूरी प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित जसूरी मंठिया मैदान में किया गया, जहां क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे हुआ। टूर्नामेंट में कई टीमों ने हिस्सा लिया और रोमांचक मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच बारूद स्पोर्टिंग क्लब एवं गार्डा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बारूद स्पोर्टिंग क्लब ने जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
कार्यक्रम में समाजसेवी हरजीत सिंह, सूरज तिवारी (वकील), विक्की तिवारी और विकाश पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की जिम्मेदारी राम कृपाल एवं कुणाल द्वारा निभाई गई।
ग्रामीणों और युवा क्लब जसूरी चंदौली की ओर से आए हुए सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में खेल भावना, उत्साह और ग्रामीण एकता की शानदार झलक देखने को मिली।



