उत्तर प्रदेशचंदौली

अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर चंदौली में भव्य साइकिल रैली, युवाओं को फिट रहने का दिया संदेश

मेरा युवा भारत चंदौली के तत्वावधान में हथियानी, विकास खंड सदर में निकाली गई रैली, मुख्य अतिथि राजनाथ यादव ने युवाओं को नियमित साइकिल चलाने के लिए किया प्रेरित

रिपोर्ट: गणपत राय 

चंदौली। मेरा युवा भारत चंदौली द्वारा 3 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर विकास खंड सदर के हथियानी क्षेत्र में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना समिति के डायरेक्टर राजनाथ यादव उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आजकल युवाओं में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में नियमित रूप से कम से कम एक घंटे साइकिल चलाना शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर रामजी वान ने भी युवाओं को फिट रहने के लिए साइकिल चलाने को आवश्यक बताया और कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और जीवन में ऊर्जा बनी रहती है।

कार्यक्रम में विकास श्रीकांत चौहान, अमन चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button