उत्तर प्रदेशचंदौली

वीरांगनाओं के आंसुओं पर सख्त हुए DM अनुपम शुक्ला, सैनिक बन्धु बैठक में बोले— फौजी परिवार अब नहीं खाएगा दफ्तरों की ठोकरें

वाराणसी कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला सैनिक बन्धु बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों की समस्याओं पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और सम्मानजनक व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया।

रिपोर्ट: गणपत राय 

वाराणसी के कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में आयोजित जिला सैनिक बन्धु बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में 72 पूर्व सैनिकों और परिजनों ने हिस्सा लिया और अपनी लंबित समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। पेंशन, भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में जानकारी दी गई कि फरवरी से अप्रैल के बीच प्राप्त 35 मामलों में से अधिकांश का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि कुछ मामलों पर कार्रवाई जारी है। इस दौरान नए प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से शहीद परिवारों, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक के अंत में प्रशासन ने सैनिक परिवारों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button