उत्तर प्रदेशचंदौली

खजरा में अंबेडकर सम्मान अभियान आयोजित, विधायक सुशील सिंह ने किया संबोधन

बाबा साहेब को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत, संविधान के मूल्यों और समानता पर दिया जोर

रिपोर्ट: अवधेश राय

कमालपुर। सैयदराजा विधानसभा के खजरा स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

इस दौरान अंबेडकर के जीवन चरित्र और भारतीय संविधान पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश में समानता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनकी दूरदर्शी सोच को पूरा देश नमन करता है। उन्होंने संविधान के मूल्यों और उसकी गरिमा बनाए रखने के लिए सभी से आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर रमेश मिश्रा, अजय सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रभान मौर्य, इंद्रजीत बिंद, विपिन सिंह, हरिवंश उपाध्याय, अजीत पांडेय, निधि खरवार सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन इंद्रजीत बिंद ने किया।

Related Articles

Back to top button