उत्तर प्रदेशचंदौलीमौसम

बढ़ती गर्मी में बाजारों में सजी ‘देशी फ्रिज’, सुराही की बढ़ी मांग

भीषण गर्मी से राहत के लिए लोग मिट्टी की सुराही अपना रहे, बलुआ बाजार में बिक्री तेज

रिपोर्ट: गणपत राय

चहनियां। भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तापमान बढ़ने के साथ ही लोग ठंडक पाने के लिए विभिन्न उपाय अपना रहे हैं। एक ओर जहां शीतल पेय, तरबूज और खरबूज जैसे फलों की मांग बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक ‘देशी फ्रिज’ यानी मिट्टी की बनी सुराही भी बाजारों में छा गई है।

बलुआ बाजार में सजी दुकानों पर मिट्टी की सुराहियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। लोग गले को ठंडक देने और प्राकृतिक तरीके से पानी ठंडा रखने के लिए इन सुराहियों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, इन सुराहियों की कीमत करीब 150 से 200 रुपये तक निर्धारित है, जिससे यह आम लोगों की पहुंच में है।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एक बार फिर पारंपरिक तरीकों की ओर लौट रहे हैं और ‘देशी फ्रिज’ के रूप में सुराही को अपना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button