पिपरी गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
बरहनी ब्लॉक के भैसा स्थित मां काली मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की रही बड़ी भागीदारी

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली। बरहनी ब्लॉक के ग्राम सभा पिपरी के भैसा स्थित मां काली माता मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान परशुराम के आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस मौके पर लालबहादुर राय, डॉ. विरेन्द्र राय, सोनू राय, प्रवीण राय, विकास राय, अरुण राय, डैना, सुनील राय, सौरभ राय, डबलू राय, अमित राय, पिंटू, निरंजन राय, संतोष राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बरहनी चंदौली आलोक कुमार राय भी शामिल हुए और आयोजन की सराहना की।



