मेरा युवा भारत चंदौली द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Block level sports competition organized by Mera Yuva Bharat Chandauli

चंदौली।मेरा युवा भारत चंदौली के तत्वावधान में विकास खंड नियामताबाद के युवा मंडल रोहड़ा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र बिंद ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह और खेल भावना के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।200 मीटर बालिका दौड़ में ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चांसी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।400 मीटर बालक दौड़ में सचिन प्रथम तथा सागर पाल द्वितीय स्थान पर रहे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में रोहड़ा की टीम को विजेता घोषित किया गया। व्यक्तिगत बैडमिंटन में मधु ने प्रथम और पूनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बालिका लंबी कूद में सोनम ने प्रथम और बंदना ने द्वितीय स्थान हासिल किया।ऊंची कूद में बंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।बालिका कबड्डी में रोहड़ा की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।बालक लंबी कूद में शिवम प्रथम, विशाल द्वितीय और सागर पाल तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र बिंद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया और अपनी ओर से पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में बिरजू, अमित तिवारी, बेचू प्रसाद, सरवन कुमार, मिथलेश कुमार बिंद, रामजी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में युवा मंडल रोहड़ा के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।



