चंदौली

तेज रफ्तार डंपर पलटा, 5 वर्षीय बच्चे की मौत

बिजली का खंभा तोड़ते हुए बच्चों पर गिरा डंपर, इलाके में तनाव

रिपोर्ट: गणपत राय | चंदौली

जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरौत बाजार में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहा मिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के दौरान डंपर ने पहले बिजली के खंभे को तोड़ा और फिर सड़क किनारे खेल रहे बच्चों पर पलट गया।

इस दुर्घटना में 5 वर्षीय शिवांश (पुत्र छोटू) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मलबे में अन्य बच्चों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार के बीच सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया।

हादसे के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस द्वारा हालात को नियंत्रित करने के साथ-साथ मलबा हटाने और स्थिति का जायजा लेने का कार्य जारी है। मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button