उत्तर प्रदेशचंदौली

30 साल बाद बनेगी जफरपुर-डिहवा संपर्क मार्ग, विधायक रमेश जायसवाल ने किया भूमि पूजन

1.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क को बताया क्षेत्रीय विकास का महत्वपूर्ण कदम

रिपोर्ट: गणपत राय 

मुगलसराय, चंदौली। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम सभा जफरपुर में जफरपुर नहर पुलिया से रेलवे अंडरपास होते हुए डिहवा गंजी प्रसाद विद्यालय तक प्रस्तावित संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग 1 करोड़ 19 लाख 24 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थानीय जनता के हाथों भूमि पूजन कराया गया।

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह सड़क लगभग 30 वर्षों बाद बन रही है और इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मार्ग स्थानीय जनता के लिए मील का पत्थर साबित होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर पर जितना भी प्रयास करना पड़ेगा, वह पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए उनका दरवाजा 24 घंटे खुला है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दलित सोनकर, अनुराग मौर्य, रामनरेश यादव, राममूरत यादव, रामविलास सोनकर, ग्राम प्रधान प्रदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button