मेरा युवा भारत चंदौली ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित किया नशा मुक्त कार्यक्रम
नुक्कड़ नाटक, भाषण, निबंध, पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली, 10 अगस्त 2026। मेरा युवा भारत चंदौली द्वारा महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में नशा मुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता लवकुश द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा कविता लेखन प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। मुख्य अतिथि लवकुश ने जिला स्तरीय नशा मुक्त अभियान की जानकारी देते हुए युवाओं को जागरूक किया और कहा कि नशा समाज और युवा शक्ति दोनों के लिए गंभीर चुनौती है।
इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह (शारीरिक शिक्षक), संजय कुमार वर्मा (सहायक शिक्षक), नीरज कुमार सिंह (प्रवक्ता), राजेश कुमार उपाध्याय (सहायक शिक्षक), किशोरी लाल (प्रवक्ता), संजय कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।



