उत्तर प्रदेशचंदौली
वृद्धाश्रम मधुपुर का समाज कल्याण राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में वृद्धजनों से की मुलाकात

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली। जिले के मधुपुर स्थित वृद्धाश्रम का शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव गोड़ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद वृद्धजनों से बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी, चंदौली के मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने वृद्धाश्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी मंत्री को दी।
मंत्री के निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी ली गई।



