उत्तर प्रदेशवाराणसी

ऑटो में छूटा दो लाख रुपये का बैग, सिगरा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लौटाया

रिपोर्ट: बाकेबिहारी पाठक 

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सिगरा थाना पुलिस एवं पुलिस कमांड सेंटर की तत्परता से झारखंड से पूजा की खरीददारी करने आए एक युवक का ऑटो में छूटा करीब दो लाख रुपये मूल्य का बैग सकुशल बरामद कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची निवासी मुकेश सोनी, पुत्र स्वर्गीय भैरव प्रसाद अपने परिवार के साथ पूजा का सामान खरीदने वाराणसी आए थे। इसी दौरान वह लहरतारा से ऑटो द्वारा कैंट पहुंचे। यात्रा के दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में 1 लाख 40 हजार रुपया नकद, 100 ग्राम चांदी का सिक्का तथा चांदी की बत्तियां, जिनकी कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपया थी, सहित अन्य सामान मौजूद थे। बैग में रखे सभी सामानों का कुल मूल्य करीब 2 लाख रुपया था।

बैग छूटने की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिगरा पुलिस एवं कमांड सेंटर प्रभारी राजेश और उनकी टीम ने त्वरित प्रयास करते हुए संबंधित ऑटो का पता लगा लिया। पुलिस की सक्रियता से पीड़ित का पूरा बैग और उसमें रखा सामान सकुशल बरामद कर उन्हें सौंप दिया गया।

अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर मुकेश सोनी ने कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस के कमांड सेंटर प्रभारी राजेश एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button