एलएस कॉन्वेंट सैनिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती
विद्यार्थियों ने भाषण के जरिए पंत के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को किया याद, शिक्षकों ने आदर्शों से प्रेरणा लेने का दिया संदेश

रिपोर्ट: गणपत राय
वाराणसी। एलएस कॉन्वेंट सैनिक स्कूल में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंग साझा करते हुए देश और समाज के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन और विचारों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंत का जीवन संघर्ष, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को देशसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देश की महान विभूतियों के जीवन और उनके योगदान को जानने की रुचि भी बढ़ाई।
विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहीं विद्यालय के संस्थापक कर्नल लल्लन सिंह ने भी पंत के योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।



