अभिनव श्रीवास्तव बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट/प्रवक्ता, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
वाराणसी के अभिनव श्रीवास्तव की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने की, बोले- पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखेंगे

वाराणसी, 28 जुलाई 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वाराणसी निवासी और पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अभिनव श्रीवास्तव को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट/प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति 24 जुलाई 2026 को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद की गई। पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने नियुक्ति पत्र जारी कर अभिनव श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद अरुण भारती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नियुक्ति के बाद अभिनव श्रीवास्तव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, यूपी प्रभारी अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी और राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार सिन्हा ‘मुन्ना’ समेत पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया और जनता के बीच प्रभावी तरीके से रखने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।
वहीं, अभिनव श्रीवास्तव की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।



