उत्तर प्रदेशचंदौली

सड़क हादसे में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि दुबे का निधन, विधायक रमेश जायसवाल ने परिजनों को दी सांत्वना

मुगलसराय विधायक ने पीड़ित परिवार को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली जिले के शहाबगंज निवासी भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि दुबे की सड़क हादसे में मौत के बाद गुरुवार, 9 अक्टूबर को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने पीड़ित परिवार को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि परिवार को भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

विधायक ने कहा कि इंद्रमणि दुबे के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं को गहरा दुख पहुंचा है। उनके निधन से संगठन ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, जिला मंत्री दिलीप सोनकर, चंदौली मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज, संजय सिंह प्रधान, हरे राम सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button