उत्तर प्रदेशचंदौली
सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने पहुंचाया अस्पताल
सैयदराजा में अनियंत्रित पिकअप ने पैदल जा रहीं महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों को गंभीर चोटें

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली। सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि राजगीर मार्ग पर पैदल जा रही दोनों महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। घायल महिलाएं ग्राम आसना की रहने वाली बताई जा रही हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में घायल महिलाओं को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।



