उत्तर प्रदेशचंदौली

बरहन में 2 अक्टूबर को विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित होगा कार्यक्रम, नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव होंगे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट: अवधेश राय 

चंदौली। स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ग्रुप ऑफ एजुकेशन, बरहन-चंदौली की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता प्रो. संत कुमार त्रिपाठी करेंगे। वहीं, लाल बिहारी यादव, नेता प्रतिपक्ष एवं विधान परिषद सदस्य, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

विद्यालय प्रबंधक जगमेंद्र और समस्त विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों, शिक्षकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई है। विद्यालय परिवार ने लोगों से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

स्थान: विद्यालय परिसर, बरहन-चंदौली

समय: 2 अक्टूबर 2026, प्रातः 11 बजे

संपर्क: 9453578578

Related Articles

Back to top button