उत्तर प्रदेशचंदौली

कमालपुर व्यापार मंडल चुनाव का नामांकन पूरा, बिनोद अग्रहरि निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित

अध्यक्ष पद पर दो और महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, 30 अगस्त को होगा चुनाव

रिपोर्ट: अवधेश राय 

कमालपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कमालपुर व्यापार मंडल चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोदनवाल के नेतृत्व में आयोजित नामांकन कार्यक्रम में कुल छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें अध्यक्ष पद के लिए दो, महामंत्री पद के लिए तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन शामिल है।

कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक नामांकन दाखिल होने के चलते बिनोद अग्रहरि को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए आनंद कुमार रस्तोगी और भरत रस्तोगी ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए रितेश पांडेय, दिलीप त्रिशूलिया और राजकुमार कुशवाहा मैदान में हैं।

व्यापार मंडल चुनाव को लेकर कमालपुर कस्बे में गहमागहमी का माहौल है और व्यापारियों में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पहले 11 से 16 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया गया था।

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने बताया कि सभी छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए और जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन नहीं देगा। ऐसा करने या संबंधित वीडियो क्लिप सामने आने पर प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

व्यापार मंडल का चुनाव 30 अगस्त को रस्तोगी लॉन में संपन्न होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन और जनपद के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोदनवाल, सहायक चुनाव अधिकारी अशोक केशरी, जिला महामंत्री महमूद आलम, चुनाव अधिकारी कुंदन चौहान, चंदन सेठ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button