उत्तर प्रदेशचंदौली

बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग वापस, मरीज ने जताया संतोष

ऑपरेशन के बाद मानसिक तनाव में की थी शिकायत, अब कहा—चिकित्सक से कोई विवाद नहीं, कार्रवाई नहीं चाहता

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली: बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक मामले में नया मोड़ सामने आया है। श्रीरामपुर, महोद्गांव निवासी पंकज तिवारी ने कॉलेज प्रशासन को पत्र देकर स्पष्ट किया है कि अब उन्हें चिकित्सक डॉ. आशुतोष विक्रम से कोई शिकायत या विवाद नहीं है।

पंकज तिवारी ने बताया कि उनका ऑपरेशन 30 जून 2026 को हुआ था और 13 जुलाई 2026 को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान हुई परिस्थितियों और मानसिक तनाव के कारण उन्होंने 15 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी चंदौली को प्रार्थना पत्र देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

हालांकि, अब उन्होंने अपने नए पत्र में कहा है कि वह चिकित्सक द्वारा किए गए उपचार से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह डॉक्टर के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते और पूर्व में दी गई शिकायत को स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्रवाई समाप्त करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button