उत्तर प्रदेशचंदौली

धानापुर डाकघर का नए भवन में भव्य उद्घाटन

पुराने बस स्टैंड के पास नए परिसर में हुआ स्थानांतरण, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रिपोर्ट: गणपत राय 

धानापुर, चंदौली। धानापुर कस्बा स्थित डाकघर का सोमवार को नए भवन में भव्य उद्घाटन किया गया। पुराना बस स्टैंड स्थित आकाश गंगा रेस्टोरेंट के पास स्थानांतरित किए गए नए भवन का उद्घाटन उपमंडलीय निरीक्षक डाकघर चंदौली राहुल यादव ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर राहुल यादव ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पुराने भवन में जगह की कमी और ग्राहकों को होने वाली असुविधाओं को देखते हुए डाकघर को नए भवन में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि नए परिसर में ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और डाक सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता से प्राप्त होगा।

उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से जनता के कार्यों को लगन और निष्ठा के साथ करने तथा डाक विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि नए भवन में स्थानांतरण से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में अधीक्षक डाकघर वाराणसी पूर्व मंडल चंद्रशेखर दूबे, ओवरसीयर, उप डाकपाल चंदन कुमार, रजनीश, अमित कुमार, धराव के पोस्ट मास्टर चिरौजी लाल जायसवाल, मुनक्का प्रसाद, सरजू प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button