घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने माता की 9वीं पुण्यतिथि पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ियां
पैतृक आवास पर हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत

रिपोर्ट: गणपत राय
घोसी। अतुल राय ने अपनी पूज्य माता जी की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूर्व सांसद ने अपनी माता जी को याद करते हुए कहा कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद ही उनके जीवन मूल्यों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि उनकी माता जी हमेशा सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती थीं, और उन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाना उनका उद्देश्य है।
इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं क्षेत्र के लोग भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहयोग का वातावरण देखने को मिला।
घोसी क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सेवा के रूप में एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।



